Advertisement 2

कृष, सारा और मनीषा ने बैडमिंटन चैंपियनशिप में डबल खिताब जीतकर रचा इतिहास

By Riya Kumari

Published :

Follow
Krish, Sara and Manisha created history by winning double titles in Badminton Championship
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर के कृष दुबे और सारा शर्मा के साथ रांची की मनीषा रानी तिर्की ने राज्य सीनियर एवं अंडर-19 बैडमिंटन चैंपियनशिप में डबल खिताब जीतकर चमक बिखेरी। यह प्रतियोगिता रविवार शाम यहाँ सम्पन्न हुई।

यह भी पढ़े : बड़बिल तहसील क्षेत्र के समाजिक संगठन संजुक्ता सेवा निकेतन के अध्यक्षा ओडिशा के भूतपूर्व राजपाल के हाथो सम्मानित

कृष दुबे ने पुरुष एकल और अंडर-19 बालक एकल का खिताब अपने नाम किया। वहीं मनीषा रानी ने महिला एकल और महिला युगल दोनों खिताब जीते। सारा शर्मा ने बालिका अंडर-19 एकल और सीनियर मिश्रित युगल खिताब पर कब्जा जमाया। सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू अपने आवासीय कार्यालय में सम्मानित सदस्यों के साथ दोनों विजेता खिलाड़ी को अंग वस्त्र गुलदस्ता एवं मिठाई खिलाकर जीत की बधाई एवं राष्ट्रीय स्तर पर उज्जवल  भविष्य की कामना करते हुए अपनी पहचान बनाने के लिए शुभकामनाएं

कृष दुबे बने नए राज्य चैम्पियन

कृष दुबे ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में गिरिडीह के पूर्व चैम्पियन आकाश पंडित को हराकर पुरुष वर्ग में नया राज्य चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। कृष दुबे ने कड़े संघर्ष वाले इस मुकाबले में 21-16, 21-19 से सीधे जीत दर्ज की। उल्लेखनीय है कि आकाश पंडित करीब चार साल बाद फाइनल तक पहुँचे थे।

इससे पहले कृष दुबे ने अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में सूरज प्रताप सिंह को 21-12, 19-21, 21-19 से हराकर अपना दूसरा खिताब जीता। उनके प्रदर्शन ने उन्हें झारखंड बैडमिंटन का नया उभरता सितारा साबित कर दिया है। इस सम्मानित कार्यक्रम में प्रदीप लाल जय कुमार दुबे संजय रजक राहुल भट्टाचार्य अशोक सिंह सर्वेश प्रसाद हरिदास अजय नंद सतीश शर्मा सनी सिंह अरविंद सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित  थे

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version