Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Kritika Kamra ने बॉयफ्रेंड Gaurav Kapur से की शादी, मां की लाल साड़ी पहनकर बनीं दुल्हन

By Riya Kumari

Published :

Follow
Kritika Kamra ने बॉयफ्रेंड Gaurav Kapur से की शादी
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : टीवी और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री Kritika Kamra ने अपने बॉयफ्रेंड और टीवी होस्ट Gaurav Kapur के साथ शादी कर ली है। दोनों ने मुंबई में एक बेहद निजी और सादगी भरे समारोह में सात फेरे लिए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

यह भी पढे : ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज से पहले चर्चा में, Akshay Kumar-प्रियदर्शन की जोड़ी ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

मां की लाल साड़ी पहनकर बनीं दुल्हन

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

शादी के खास मौके पर कृतिका कामरा ने अपनी मां की दी हुई लाल चंदेरी साड़ी पहनी, जिसने उनकी ब्राइडल लुक को और भी खास बना दिया। यह साड़ी पारंपरिक कारीगरी से तैयार की गई थी और अभिनेत्री के लिए भावनात्मक रूप से भी बेहद खास थी।

वहीं दूल्हे गौरव कपूर ने आइवरी और गोल्डन रंग की पारंपरिक पोशाक पहनी, जिसमें वे काफी स्टाइलिश नजर आए।

घर की छत पर हुआ इंटिमेट वेडिंग समारोह

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शादी मुंबई के बांद्रा स्थित घर की छत पर आयोजित की गई थी। समारोह में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। इस प्राइवेट वेडिंग की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

कई सेलेब्स भी हुए शामिल

इस खास मौके पर फिल्म और खेल जगत के कई बड़े नाम भी नजर आए। शादी में Farhan Akhtar, Zaheer Khan, Virender Sehwag और Soha Ali Khan जैसे सेलेब्स शामिल हुए।

Kritika Kamra और Gaurav Kapur सादगी भरी शादी ने जीता फैंस का दिल

जहां अक्सर बॉलीवुड शादियां भव्य और महंगी होती हैं, वहीं कृतिका और गौरव ने सादगी और निजी माहौल में शादी कर अलग मिसाल पेश की। यही वजह है कि फैंस उनकी तस्वीरों और लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator