Advertisement 2

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नितिन नवीन को कुलवंत सिंह बंटी ने दी हार्दिक बधाई

By Riya Kumari

Published :

Follow
भाजपा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क :  भारतीय जनता पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन को बनाए जाने पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि एक युवा नेतृत्व को देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से यह स्पष्ट होता है कि भारतीय जनता पार्टी में प्रतिभा और परिश्रम को पूरा सम्मान मिलता है। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढे : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन को शुभकामनाएं दी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव युवाओं को आगे बढ़ाने और नेतृत्व सौंपने की बात करते रहे हैं, और नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर उन्होंने वास्तव में देश की बागडोर युवाओं के हाथों में सौंप दी है। यह निर्णय देश के युवाओं में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार करेगा।

कुलवंत सिंह बंटी ने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई गति मिलेगी। साथ ही उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय पार्टी के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version