सोशल संवाद/डेस्क : मानगो नगर निगम चुनाव की मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने संकोशाई, रामनगर, बागान तुडियां बेड़ा ओर नजदीकी क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की।

ये भी पढे : होली को लेकर अधिकांश ट्रेनों में नो रूम आरक्षण काउंटर पर हर दिन लग रही लोगों की भीड़
पदयात्रा के दौरान मानगो नगर निगम चुनाव की मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा है की उनकी प्राथमिकता मानगो की महिलाओं के लिए महिला विद्यालय, पिंक टॉयलेट, बारिश में जलजमाव की स्थिति न हो उसके लिए नली का निर्माण व साथ ही साथ जलापूर्ति का प्रावधान व महिला सुरक्षा पर खासा ध्यान।
उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने वोट क्रम संख्या 2, चुनाव चिह्न छड़ी छाप पर मुहर लगाकर कुमकुम श्रीवास्तव को भारी मतों से विजयी बनाएं।










