सोशल संवाद / डेस्क : लद्दाख के युवा फिल्ममेकर स्टैनजिन जिग्मेट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। उनकी शॉर्ट फिल्म ‘The Dragon Letter’ ने 53वें Student Academy Awards 2026 में Narrative कैटेगरी में Gold Award हासिल किया है। यह सम्मान उन्हें वैश्विक स्तर पर छात्र फिल्म निर्माण की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मिला है।
‘The Dragon Letter’ को मिला Gold Award
स्टैनजिन जिग्मेट की फिल्म ‘The Dragon Letter’ को Student Academy Awards की Narrative कैटेगरी में Gold से सम्मानित किया गया। इस साल प्रतियोगिता में दुनियाभर के 894 कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से 2,972 फिल्में शामिल हुई थीं।
इस उपलब्धि के साथ लद्दाख के मुलबेख गांव से आने वाले स्टैनजिन जिग्मेट की कहानी अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत तक पहुंची है। उन्होंने फिल्म निर्देशन की पढ़ाई स्पेन के Escola Superior de Cinema i Audiovisuals de Catalunya (ESCAC) से की है।
Toronto में हुआ अवॉर्ड समारोह
Student Academy Awards का समारोह 14 सितंबर 2026 को टोरंटो में आयोजित किया गया। यह समारोह Toronto International Film Festival (TIFF) के दौरान हुआ। इस प्रतियोगिता में दुनिया के अलग-अलग देशों से उभरते हुए छात्र फिल्मकार शामिल हुए।
लद्दाख से ग्लोबल फिल्म स्टेज तक पहुंची कहानी
स्टैनजिन जिग्मेट लद्दाख के Mulbekh गांव से आते हैं। उनकी फिल्म ‘The Dragon Letter’ ने लद्दाख की पृष्ठभूमि से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान बनाई है। अपनी जीत के बाद जिग्मेट ने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि को साझा करते हुए इसे अपने लिए अविश्वसनीय यात्रा बताया था।
Student Academy Awards को आम तौर पर Student Oscars के नाम से भी जाना जाता है। इस सम्मान को युवा फिल्मकारों के लिए महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मंच माना जाता है।










