---Advertisement---

हज 2026 : बकाया राशि जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Last date for depositing is March 31 हज 2026

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज 2026 (1447 हिजरी) के लिए चयनित तीर्थ यात्रियों के हवाई यात्रा किराये सहित कुल खर्च का विवरण जारी कर दिया है. हज मामलों के जानकार हाजी मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि अब जायरीनों को उनके संबंधित एम्बार्केशन पॉइंट (प्रस्थान बिंदु) के अनुसार शेष राशि जमा करनी होगी. इसके लिए अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गयी है.

यह भी पढ़ें: सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय स्वागत योग्य; अनुसूचित समाज के अधिकारों पर डाका नहीं डालने देंगे : विहिप

स्मार्ट वॉच और बीमा की नयी सुविधा

हाजी यूसुफ ने जानकारी दी कि इस बार हज यात्रा को डिजिटल और सुरक्षित बनाने के लिए नयी सुविधाएं जोड़ी गयी हैं. सभी जायरीनों को एक हज सुविधा स्मार्टवॉच दी जाएगी, जिसमें रोमिंग डेटा वाला आइओटी सिम लगा होगा. इसके साथ ही, एलआइसी और एसबीआइ जनरल इंश्योरेंस के माध्यम से बीमा कवरेज भी दिया जा रहा है.

भुगतान की प्रक्रिया और सावधानी

जायरीन अपनी बकाया राशि ऑनलाइन (क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग) के जरिये जमा कर सकते हैं. इसके अलावा, एसबीआइ या यूनियन बैंक की किसी भी शाखा वेबसाइट पे-इन-स्लिप” के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है. हाजी यूसुफ ने जोर देते हुए कहा कि भुगतान से पहले आधिकारिक वेबसाइट (hajcommittee.gov.in) पर राशि का मिलान अवश्य कर लें. निर्धारित समय सीमा तक भुगतान न करने पर फ्लाइट बुकिंग रद्द हो सकती है और जायरीन यात्रा से वंचित रह सकते हैं.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---