Dr Abhishek Child Care

पवन सिंह संग दिवंगत एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का गाना हुआ ‘आरा के हवेली’ रिलीज

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने निधन से कुछ दिन पहले ही पवन सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो की शूटिंग की थी। उनके एक गाने की रिलीज डेट तो उसी दिन थी जिस दिन उन्होंने आत्महत्या की थी। अब आकांक्षा और पवन सिंह का दूसरा गाना ‘आरा के हवेली’ भी आ गया है।

वीडियो की शुरुआत में आकांक्षा को श्रद्धांजलि दी गई है। उनकी एक फोटो के साथ लिखा आता है, ‘आकांक्षा दुबे को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।’ उनके फैन्स वीडियो को देखने के बाद भावुक हो गए। रिलीज के कुछ ही घंटे में इसे 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

इस गाने को पवन सिंह के साथ अनुपमा यादव ने गाया है। लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। वीडियो को पवन पाल ने डायरेक्ट किया है। यह गाना पीआरए फिल्म्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने में पवन सिंह के साथ आकांक्षा लीड में हैं। पवन सिंह ने येलो टीशर्ट के साथ डेनिम जैकेट और पैंट पहना है। वहीं आकांक्षा ने पर्पल कलर का आउटफिट पहना है। गाने में वह डांस से धमाल मचाती दिखती हैं।

यूट्यूब के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने कहा, ‘मिस यू आकांक्षा दुबे मैम।’ एक फैन ने कहा, ‘इस गाने की हीरोइन अब इस दुनिया में नहीं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’ एक अन्य ने लिखा, ‘आकांक्षा दुबे को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।’ एक ने कहा, ‘बहुत दुख होता है भोजपुरी की इतनी अच्छी एक्ट्रेस अब हमारे बीच नहीं है।’ कई फैन्स ने पवन सिंह के साथ आकांक्षा की जोड़ी को सुपरहिट बताया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator