गोविंदपुर वीर शिवाजी पार्क के चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास सम्पन्न, जिला परिषद डॉ परितोष की अनुसंशा पर जिला परिषद निधि से होगा कार्य

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर स्थित वीर शिवाजी पार्क के चार दीवारी निर्माण कार्य का शुभ शिलान्यास जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष के द्वारा संपन्न हुआ। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ परितोष ने कहा कि यह पार्क हाउसिंग डबल रूम वासियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।इस पार्क का चारों ओर से अतिक्रमण हो रहा था।चारदीवारी निर्माण से अतिक्रमण भी रुकेगा साथ ही साथ आने वाले दिनों में पार्क में वाकिंग ट्रेक, ओपन जिम और हाई मास्ट लाइट की भी स्थापना की जाएगी। इसे गोविंदपुर का बेहतर पार्क बनाया जाएगा ताकि जो युवा और बच्चे आज मोबाइल की दुनिया में खोए हुए हैं वह यहां आकर अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उन्होंने आम जन से सहयोग की भी अपील की।

इस अवसर पर ज्ञान पांडेय, सतवीर सिंह बग्गा,रामनवमी सिंह,मनोज यादव, अशोक मुखिया,रितेश सिंह, निकेश सिंह, राजेश्वर कुमार, सुधीर शर्मा,लक्ष्मण प्रसाद, विकाश सिंह, अनिल झा, अशोक झा, विजय कुमार,त्रिलोचन सिंह,नागेश्वर सिंह, अनिल सिंह, अभिषेक सिंह, करण सिंह, आकाश कुमार, विशाल तिवारी,रितेश रंजन सहित बड़ी संख्या में बस्तीवाशी उपस्थित थे।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट