Dr Abhishek Child Care

13 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

By Riya Kumari

Published :

Follow
_13 महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : हर दिन इतिहास में कुछ न कुछ ऐसा घटा होता है जो उसे खास बना देता है। 13 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईंदिसंबर भी ऐसी ही कई ऐतिहासिक, राजनीतिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक घटनाओं का साक्षी रहा है। इस तारीख को विश्व के विभिन्न हिस्सों में ऐसी घटनाएँ हुईं जिन्होंने मानवता के इतिहास में गहरा प्रभाव छोड़ा। आइए नज़र डालते हैं 13  दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं । 13 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं दिसंबर को घटित कुछ प्रमुख घटनाओं, प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के जन्मदिन और पुण्यतिथियों पर। 

यह भी पढे : 11 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

  • 1232 – गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने ग्वालियर पर कब्जा किया।
  • 1734 – रूस और ब्रिटेन ने व्यापार संधि की।
  • 1754 – उस्मान तृतीय ने (1754-1757) महमूद प्रथम को तुर्क साम्राज्य राजा बनाया।
  • 1759 – अमेरिका (फिलाडेल्फिया) में पहला संगीत स्टोर खुला।
  • 1774 – अमेरिकी क्रांति की पहली घटना हुई।
  • 1779 – एलेक्जेंडर, विकोमेट डे बेउहर्नैस ने जोसेफिन टेसर से शादी की।
  • 1795 – वोल्ड न्यूटन उल्कामी: इंग्लैंड के यॉर्कशायर में एक गांव, वोल्ड न्यूटन पर एक उल्कापात हुआ।
  • 1843 – बसुतोलांड एक ब्रिटिश संरक्षक बनाये गए।
  • 1870 – अफ़्रीक़ा के पश्चिमी क्षेत्रों का अतिग्रहण करने के लिए फ़्रांस के से सैन्य हमले आरंभ हुए।
  • 1884 – पर्सी एवरिट ने सिक्का डालकर वजन बताने वाली मशीन का पेटेंट कराया।
  • 1903 – इटालो मार्चियोनी ने न्यू जर्सी में आइसक्रीम कोन का पेटेंट कराया।
  • 1916 – आस्ट्रिया के टायरॉल में हिमस्खलन से 24 घंटे में 10,000 ऑस्ट्रियाई और इतालवी सैनिकों की मौत हुई।
  • 1920 – नीदरलैंड के हेग में लीग ऑफ नेशंस का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थापित।
  • 1921 – बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का उद्घाटन ‘प्रिंस ऑफ वेल्स’ ने किया था।
  • 1937 – चीन और जापान के बीच हुए नानज़िंग के युद्ध में जापानियों की जीत हुई। इसके बाद लंबे समय तक नरसंहार और अत्याचार का दौर चला।
  • 1949 – इस्राईल ने अपनी संसद बैतुल मुक़द्दस स्थानान्तरित करने और तेलअबीब के स्थान पर इस नगर को अपनी राजधानी बनाने का निर्णय लिया।
  • 1955 – भारत और सोवियत संघ ने पंचशील समझौते को स्वीकार किया।
  • 1959 – आर्क विशप वकारियोस साइप्रस के प्रथम राष्ट्रपति चुने गए।
  • 1961 – मंसूर अली ख़ान पटौदी ने अपना टेस्ट मैच करियर दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू किया था।
  • 1974 – माल्टा गणतंत्र बना।
  • 1981 – पोलैंड में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा व आपात काल की घोषणा हुई।
  • 1989 – गृह मंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की बेटी को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के बदले पांच कश्मीरी आतंकवादियों को जेल से रिहा किया गया।
  • 1991 – उत्तरी और दक्षिणी कोरिया के बीच एक दूसरे पर आक्रमण नहीं करने को लेकर एक संधि पर हस्ताक्षर हुए।
  • 1996 – कोफी अन्नान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव चुने गये।
  • 1998 – महात्मा रामचन्द्र वीर को कोलकाता के बड़ा बाज़ार लाइब्रेरी की ओर से “भाई हनुमान प्रसाद पोद्दार राष्ट्र सेवा” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 2000 – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विजय सैमुअल हजारे ‘कैस्ट्रॉल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ पाने वाले पहले व्यक्ति बने।
  • 2001 – दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र ‘भारतीय संसद’ पर आतंकियों ने सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर हमला किया । इस हमले में सभी आतंकवादियों सहित 15 लोग मारे गये।
  • 2001 – इस्रायल ने यासर अराफात से सम्पर्क तोड़े।
  • 2002 – यूरोपीय संघ ने तुर्की के साथ एक बहुप्रतीक्षित समझौते को अपनी मंजूरी दी।
  • 2002 – यूरोपीय संघ का विस्तार किया गया। साइप्रस, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी, लातेविया, लिथुआनिया, पोलैंड, स्लोवाकिया और स्लोविनिया इसमें शामिल किए गए।
  • 2003 – भूतपूर्व इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को उनके गृह नगर टिगरीट के निकट गिरफ्तार कर लिया गया।
  • 2004 – इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु और सर क्रीक पर वार्ता प्रारम्भ।
  • 2004 – भूतपूर्व चिली तानाशाह जनरल अगस्टो पिनोसे अपहरण और नरसंहार के नौ आरोप लगने के बाद घर में नजरबंद कर दिए गए।
  • 2006 – 150वें सदस्य के रूप में वियतनाम को शामिल करने हेतु विश्व व्यापार संगठन द्वारा अधिसूचना जारी।
  • 2007 – श्रीलंकाई सेना व लिट्टे के मध्य हुए संघर्ष में 17 लिट्टे उग्रवादी मारे गये।
  • 2008- जम्मू-कश्मीर के पाँचवें चरण के लिए 11 विधानसभा क्षेत्रों में 57% मतदान हुआ।
  • 2012- नेत्रहीन ट्वेंटी-20 विश्वकप के फ़ाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 30 रनों से हराकर विश्व विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया।
  • 2014 – दो अमेरिकी सैनिक काबुल में नाटो के काफिले के तालिबान बम विस्फोट में मारे गए।
  • 2019 – इस्लामाबाद हाईकोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश लुबना सलीम परवेज को एक समारोह में आधिकारिक रूप से शपथ दिलाई गई।
  • 2020 – बंगलादेश सरकार ने सीरम इंस्टिटयूट ऑफ इंडिया के साथ एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।
  • 2021 – ऑस्‍ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया ने 72 अरब डॉलर के रक्षा समझौते पर हस्‍ताक्षर किये।
  • 2021 – भारत ने ओडिशा में व्‍हीलर द्वीप से सुपरसोनिक मिसाइल अस्सिटिड टोरपेडो का प्रक्षेपण किया।
  • 2021 – भारत-ब्रिटेन अंतरिक्ष परामर्श आयोजित किया गया।
  • 2021 – अमरीका के केन्‍टुकी शहर में आये तूफान में 80 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई।
  • 2022 – नेपाल में बस पलटने से लगभग 13 लोगों की मौत हुई व 20 घायल हुए।
  • 2022 – मुंबई में जी20 विकास कार्य समूह की बैठक के पहले दिन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

13 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1903 – इलाचन्द्र जोशी – हिन्दी में मनोवैज्ञानिक उपन्यासों के आरम्भकर्ता।
  • 1925 – लक्ष्मीचंद जैन – भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे।
  • 1926 – भारत देश के 22वें चीफ जस्टिस रहे न्यायाधीश कमल नारायण सिंह का जन्म हुआ।
  • 1928 – दत्तला वेंकट सूर्यनारायण राजू ( डीवीएस राजू ) एक भारतीय फिल्म निर्माता थे (रघुपति वेंकैया , भीष्म और पद्म पुरस्कार सम्मानित)।
  • 1930 – शरद कुमार दीक्षित एक भारतीय मूल के अमेरिकी प्लास्टिक सर्जन और द इंडिया प्रोजेक्ट के संस्थापक थे।
  • 1936 – शाह करीम अल – हुस्सैनी , आगा खां चतुर्थ, शिया इमामी इस्मायली मुस्लिम के ४९वें इमाम।
  • 1954 – हर्ष वर्धन – पूर्व पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री।
  • 1955 – पूर्व रक्षा मंत्री व गोवा के मुख्यमंत्री रहे मनोहर पर्रिकर का जन्म हुआ।

13 दिसंबर को हुए निधन

  • 1048 – अलबेरूनी – एक फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक।
  • 1969 – सर बेनेगल रामा राव – भारतीय रिज़र्व बैंक के चौथे गवर्नर थे।
  • 1986 – समानांतर सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री स्मिता पाटिल का​ निधन हुआ।
  • 2020 – संस्कृत के प्रख्यात विद्वान विद्यावाचस्पति बी गोविंदाचार्य का निधन हुआ।

13 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • भगवान पुष्पदन्त जन्म / तप कल्याणक ( जैन , मार्गशीर्ष शुक्ल प्रतिपदा )।
  • पूर्व न्यायाधीश कमल नारायण सिंह जयन्ती।
  • मनोहर पर्रिकर जयन्ती।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator