---Advertisement---

LIC का स्पेशल रिवाइवल कैंपेन: लैप्स पॉलिसी फिर से चालू, लेट फीस पर 30% छूट

By Aditi Pandey

Updated On:

Follow
LIC Special Revival Campaign

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: नए साल के मौके पर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपने करोड़ों पॉलिसीधारकों के लिए एक विशेष सुविधा पेश की है। LIC ने स्पेशल रिवाइवल कैंपेन शुरू किया है, जिसका उद्देश्य उन पॉलिसीधारकों को राहत देना है, जो किसी कारणवश समय पर प्रीमियम का भुगतान नहीं कर पाए और उनकी पॉलिसी लैप्स हो गई थी। इस अभियान के तहत पॉलिसीधारक अपनी बंद हो चुकी पॉलिसी को फिर से चालू कर सकते हैं और लेट फीस में विशेष छूट का लाभ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: माघ मेला असर: प्रयागराज में नहीं रुकेंगी कई ट्रेनें, राजधानी-सुपरफास्ट का ठहराव बदला

यह कैंपेन 1 जनवरी 2026 से 2 मार्च 2026 तक चलेगा। इस अवधि के भीतर, सभी नॉन-लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान पर विलंब शुल्क में 30% की छूट या अधिकतम 5000 रुपये तक की रियायत दी जाएगी। LIC का कहना है कि यह पहल पॉलिसीधारकों को उनकी बीमा सुरक्षा को बनाए रखने और पूरे इंश्योरेंस लाभ का फायदा उठाने का मौका देती है।

कैंपेन के नियमों के अनुसार, केवल वही पॉलिसी पुनः सक्रिय की जा सकती है जो प्रीमियम भुगतान की मूल तारीख से पांच साल के भीतर लैप्स हुई हों और पॉलिसी के शर्तों के अनुसार पुनः चालू करने योग्य हों। ध्यान रहे कि मेडिकल या स्वास्थ्य संबंधी छूट इस अभियान में लागू नहीं है। इसके अलावा, जिन पॉलिसीज़ की अवधि पूरी नहीं हुई है या प्रीमियम भुगतान अविध के दौरान कालातीत हो गई हैं, वे भी इस अभियान में पुनः सक्रिय की जा सकती हैं।

LIC अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान विशेष रूप से उन पॉलिसीधारकों के लिए शुरू किया गया है, जो आर्थिक या व्यक्तिगत कारणों से समय पर प्रीमियम का भुगतान नहीं कर पाए थे। विशेषज्ञ भी सलाह देते हैं कि पॉलिसी को चालू रखना बेहद जरूरी है, ताकि बीमा लाभ पूरी तरह से प्राप्त किया जा सके।

इस पहल के माध्यम से LIC ने यह संदेश दिया है कि अब बीमा सुरक्षा को बरकरार रखना आसान और किफायती हो गया है। अगर आप भी अपनी पॉलिसी लैप्स होने के कारण खो चुके थे, तो यह आपके लिए मौका है उसे फिर से चालू करने का और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने का।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version