Advertisement 2

जमशेदपुर के छिटपुट स्थानों पर हुई हल्की बारिश, मौसम होने लगा सुहाना, कल से 2 दिन होगी जमकर बारिश

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
जमशेदपुर के छिटपुट स्थानों पर हुई हल्की बारिश
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : झारखंड में हीटवेव ने लोगों को परेशान कर दिया है. राजधानी रांची में बीते 24 घंटे में भीषण गर्मी पड़ी. यहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं, प्रदेश की बात करें तो सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 46.6 डिग्री व सबसे कम तापमान चाईबासा में 25.8 डिग्री दर्ज किया गया. शनिवार के मौसम की बात करें तो आज लोगों को गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो गयी है. जमशेदपुर में दोपहर बाद अलग अलग स्थानों में छिटपुट बारिश भी हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया है। वातावरण में लू से राहत मिलने लगी है। फिलहाल यह तो टेलर है।कल 16 से 18 जून तक झमाझम बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़े : Weather Forecast: उत्तर भारत में भीषण गर्मी, बिहार- झारखंड में देरी से पहुंचेगा मानसून, जानिए अपने शहर का हाल


रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पूर्वी-पश्चिमी ट्रफ है जो बिहार से पार हो रहा है. इसका असर झारखंड में भी देखने को आज मिलेगा. आज राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश का अनुमान है. राजधानी रांची में गर्जन के साथ तेज हवा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, अन्य कई जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट है. हवा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. लोगों वज्रपात से भी सचेत रहने की जरूरत है.

आज का संभावित अधिकतम व न्यूनतम तापमान
आज के संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में अधिकतम 40 व न्यूनतम 30 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू में अधिकतम 45 डिग्री व न्यूनतम 30 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम 42 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री और पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला में अधिकतम 43 डिग्री व न्यूनतम 30 डिग्री तापमान दर्ज किया जा सकता है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version