Dr Abhishek Child Care

खरसावां में वज्रपात का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से युवक और बैल की मौत, गांव में पसरा मातम

By Riya Kumari

Published :

Follow
खरसावां में वज्रपात का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से युवक और बैल की मौत, गांव में पसरा मातम
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड के खरसावां में मंगलवार को अचानक बदले मौसम ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटना में एक युवक और एक बैल की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक और भय का माहौल है।

यह भी पढे : दलमा सेंचुरी में सोहराय टेराकोटा कला से बढ़ेगा ग्रामीण पर्यटन, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा नया मंच

मृतक युवक की पहचान पुडिदा गांव निवासी गंगाराम बोयपाई (38) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे वह खेत की ओर गया था। इसी दौरान मौसम अचानक बदल गया और तेज धूप के बीच बादल छाने लगे। कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई और आसमान में बिजली कड़कने लगी।

बारिश और वज्रपात से बचने के लिए गंगाराम पास के एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर बेहोश हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसावां ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी आशा चांकी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

इधर, इसी वज्रपात की घटना में नारायणबेड़ा गांव निवासी हरि माड़ी का एक बैल भी मारा गया। बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान बैल भी पेड़ के नीचे खड़ा था और अचानक बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मौसम विभाग और प्रशासन की अपील

लगातार बदलते मौसम और बढ़ती वज्रपात की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, खेत और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि बिजली कड़कने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर ही शरण लें, ताकि किसी भी बड़े हादसे से बचा जा सके।

झारखंड में बढ़ रही वज्रपात की घटनाएं

गर्मी और मानसून के बीच झारखंड के कई जिलों में वज्रपात की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ग्रामीण इलाकों में खेतों में काम करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version