Advertisement 2

Lock Upp 2: फराह खान और रितेश देशमुख की होस्टिंग फीस ने खींचा ध्यान, जानें कितनी मिल रही है फीस

By Riya Kumari

Published :

Follow
Lock Upp 2: फराह खान और रितेश देशमुख की होस्टिंग फीस ने खींचा ध्यान, जानें कितनी मिल रही है फीस
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : ओटीटी रियलिटी शो ‘Lock Upp 2: सच या सज़ा’ एक बार फिर दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बार शो में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, क्योंकि पहले सीजन की होस्ट कंगना रनौत की जगह फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वहीं अब दोनों की होस्टिंग फीस को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यह भी पढे : Govinda ने ‘Lock Upp 2’ में की धमाकेदार एंट्री, Sunita Ahuja पर लिया मजाकिया तंज, वायरल हुआ प्रोमो

फराह खान और रितेश देशमुख की संभावित फीस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फराह खान को Lock Upp 2 होस्ट करने के लिए प्रति एपिसोड लगभग 15 से 25 लाख रुपये तक फीस मिलने का अनुमान है। वहीं रितेश देशमुख की फीस भी इसी दायरे में बताई जा रही है। हालांकि, मेकर्स या दोनों कलाकारों की ओर से फीस को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कंगना रनौत की जगह नई होस्टिंग जोड़ी

इस सीजन में मेकर्स ने शो को नया अंदाज देने के लिए फराह खान और रितेश देशमुख को होस्ट बनाया है। निर्माता एकता कपूर ने पहले ही स्पष्ट किया था कि इस बार शो नए फॉर्मेट और नई होस्टिंग टीम के साथ दर्शकों के सामने पेश किया गया है।

दर्शकों को पसंद आ रहा नया सीजन

‘Lock Upp 2: सच या सज़ा’ में इस बार नए कंटेस्टेंट्स, अलग फॉर्मेट और लगातार आने वाले ट्विस्ट दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए शो की स्ट्रीमिंग अब सप्ताह में छह दिन की जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version