Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Lock Upp 2: Harshad Chopda का बड़ा खुलासा, ब्रेकअप के बाद की थी खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश

By Riya Kumari

Published :

Follow
Lock Upp 2: Harshad Chopda का बड़ा खुलासा, ब्रेकअप के बाद की थी खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ (Lock Upp 2) में टीवी अभिनेता Harshad Chopda ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद भावुक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने बताया कि अपने पहले रिलेशनशिप के टूटने के बाद वह मानसिक रूप से बुरी तरह टूट गए थे और उस दौरान उन्होंने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी की थी।

यह भी पढे : Ramayana में हनुमान बनना आसान नहीं था, बोले सनी देओल- पूरी श्रद्धा और ईमानदारी से निभा रहा हूं किरदार

रिश्ते के टूटने के बाद टूट गए थे हर्षद

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

Harshad Chopda ने बताया कि जब उन्हें अपने पहले प्यार में धोखा मिला, तब वह भावनात्मक रूप से पूरी तरह बिखर गए थे। उन्होंने स्वीकार किया कि उस समय आवेश में आकर उन्होंने अपना हाथ काट लिया था। हालांकि बाद में उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और वह खुद अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज हुआ।

परिवार को भी नहीं थी जानकारी

अभिनेता ने यह भी बताया कि इस घटना की जानकारी उनके परिवार, यहां तक कि उनके पिता को भी नहीं थी। उन्होंने कहा कि यह उनकी जिंदगी का बेहद कठिन दौर था और अब वह इस अनुभव को लोगों के साथ इसलिए साझा कर रहे हैं ताकि कोई भी ऐसी परिस्थिति में खुद को नुकसान पहुंचाने जैसा कदम न उठाए।

खुद से किया था बड़ा वादा

Harshad Chopda ने कहा कि उस घटना के बाद उन्होंने खुद से वादा किया कि भविष्य में कभी भी किसी भी परिस्थिति में खुद को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि जीवन में चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, लेकिन खुद की कद्र करना और मानसिक रूप से मजबूत बने रहना सबसे जरूरी है।

पहले भी कर चुके हैं रिश्ते पर खुलासा

इससे पहले भी शो में हर्षद ने बताया था कि उनके पहले रिश्ते में उन्हें गहरा धोखा मिला था। उन्होंने कहा था कि उनकी गर्लफ्रेंड और उनके सबसे करीबी दोस्त ने उनका भरोसा तोड़ा, जिसके बाद लोगों पर उनका विश्वास काफी हद तक टूट गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator