Responsive Full Width Slider

साइबर ठगों के निशाने पर लोहरदगा डीसी, फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर भेजे जा रहे भ्रामक संदेश

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
साइबर ठगों के निशाने पर लोहरदगा डीसी, फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर भेजे जा रहे भ्रामक संदेश

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : साइबर ठगों ने अब लोहरदगा के उपायुक्त (डीसी) को अपना निशाना बना लिया है। शातिर अपराधियों ने डीसी के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर एक फर्जी व्हाट्सएप आईडी बना ली है। इस फर्जी आईडी के जरिए लोगों को भ्रामक और संदिग्ध संदेश भेजे जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : PM मोदी, अमित शाह और सीएम योगी पर आपत्तिजनक पोस्ट, रांची में केस दर्ज

आशंका जताई जा रही है कि साइबर ठग लोगों को झांसे में लेकर ठगी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। ऐसे में आम लोगों से अपील की गई है कि डीसी के नाम से आने वाले किसी भी व्हाट्सएप संदेश पर बिना पुष्टि किए भरोसा न करें और न ही किसी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी या पैसे साझा करें।

जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी के पास डीसी के नाम से कोई संदिग्ध संदेश आता है, तो इसकी सूचना तुरंत साइबर थाना या संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दें, ताकि साइबर ठगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट