---Advertisement---

लंदन एयरपोर्ट:  विमान दुर्घटना के बाद लंदन एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी 

By Riya Kumari

Published :

Follow
London Airport: Chaos at London airport after plane crash

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : लंदन के साउथेंड एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से बड़ा हादसा हुआ। विमान में आग लग गई और यह आग का गोला बन गया। इस दुर्घटना के बाद कम से कम चार उड़ानें रद्द कर दी गईं।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में मालगाड़ी पटरी से उतरी, 18 बोगियां जलकर खाक:52 बोगियों में डीजल भरा था

अधिकारियों ने अभी तक यह नहीं बताया है कि विमान में कितने लोग सवार थे और उनकी स्थिति क्या है। आपात सेवाओं ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। एसेक्स पुलिस ने बताया कि उन्हें शाम 4 बजे से पहले विमान दुर्घटना की खबर मिली थी। पुलिस ने कहा कि वे अभी भी घटनास्थल पर हैं और आपात अभियान जारी है।

विमान दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही इसके कारणों का पता चल पाएगा।लंदन के साउथेंड एयरपोर्ट पर विमान दुर्घटना के बाद लोगों में काफी दहशत है। लोग इस घटना के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। आपात सेवाओं ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां भी पहुंची हैं।

विमान दुर्घटना के बाद लंदन एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।इस घटना के बाद लंदन एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। पुलिस और आपात सेवाएं घटनास्थल पर मौजूद हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Leave a Comment