50 घंटों की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्‍च हुए Noise Buds VS106 TWS

सोशल संवाद/डेस्क :  अर्फोडेबल गैजेट्स के लिए पहचाने जाने वाले ब्रैंड नॉइज (Noise) ने भारत में नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स लॉन्‍च किए हैं। इनका नाम है- Noise Buds VS106। दावा है कि ये ईयरबड्स 50 घंटों तक का प्‍लेटाइम दे सकते हैं। कंपनी ने इनमें फास्‍ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है। जेट ब्लैक, स्काई ब्लू और क्लाउड वाइट कलर ऑप्‍शन में आने वाले Noise Buds VS106 को ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।

Noise Buds VS106 के भारत में दाम और उपलब्‍धता – Noise Buds VS106 की भारत में कीमत 1299 रुपये रखी गई है। इन्‍हें Amazon.in और gonoise.com से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। जैसाकि हमने बताया ये तीन कलर ऑप्‍शंस में आते हैं।
Noise Buds VS106 के फीचर्स – Noise Buds VS106 की सबसे बड़ी खूबी इसके साथ मिलने वाला प्‍लेटाइम है। कंपनी दावा कर रही है कि ये बड्स 50 घंटों तक का प्‍लेटाइम दे सकते हैं। इनमें 10mm की ड्राइवर यूनिट दी गई है और 40 मिली सेकंड तक का अल्ट्रा-लो लेटेंसी मोड है। नॉइज की हाइपरसिंक तकनीक को भी इन ईयरबड्स में पैक किया गया है, जिससे आपकी डिवाइस झट से ईयरबड्स के साथ कनेक्‍ट हो जाती है। नॉइज ने Buds VS106 में 3 तरह के EQ मोड दिए हैं। दावा है कि इससे यूजर को शानदार साउंड एक्‍सपीरियंस मिलता है। इनमें क्‍वाड माइक भी दिया गया है, जो ENC को सपोर्ट करता है। दावा है कि इसकी मदद से कॉल के दौरान सुनाई देने वाला बैकग्राउंड नॉइज खत्‍म हो जाता है।

Sanjana Bhardwaj
Published by
Sanjana Bhardwaj

Recent Posts

  • समाचार

एनटीटीएफ के 5 छात्रों का टार्क रोबोटिक्स में चयन, 2.80 लाख के पैकेज पर लॉक

सोशल संवाद / जमशेदपुर : एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आर डी टाटा तकनीकी संस्थान मे…

23 hours ago
  • समाचार

डिवाइन मिशन स्कूल में पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिता, बच्चे पुरस्कृत

सोशल संवाद/ जमशेदपुर : हितकू, सुंदरनगर स्थित डिवाइन मिशन स्कूल में पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिता का…

23 hours ago
  • समाचार

सिंहभूम, खूंटी, पलामू और लोहरदगा में थम जाएगा चुनावी प्रचार का शोर

सोशल संवाद/ डेस्क : देश में चौथे और झारखंड में पहले चरण का मतदान 13…

23 hours ago
  • समाचार

जमशेदपुर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ कूल-कूल

सोशल संवाद / जमशेदपुर : दो दिनों के अंतराल के बाद एक बार फिर शनिवार…

24 hours ago
  • समाचार

भाजपा ने जमशेदपुर पश्चिम एवं जुगसलाई में विधानसभा स्तरीय चुनावी कार्यालय का किया शुभारंभ

सोशल संवाद / जमशेदपुर: जमशेदपुर लोकसभा के मद्देनजर भाजपा द्वारा विभिन्न मंडलों में चुनावी कार्यालय…

24 hours ago
  • समाचार

मतदान के तीसरे चरण पूरा होने पर अनुमान है इंडिया गठबंधन को 300 से अधिक सीटे मिलेगी : सुधीर कुमार पप्पू

सोशल संवाद / जमशेदपुर : झारखंड बिहार समेत देश भर में तीसरे चरण का मतदान…

1 day ago