सोशल संवाद / डेस्क : संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म Love & War को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक के बाद अब फिल्म से आलिया भट्ट का पहला लुक भी सामने आ गया है। पोस्टर में आलिया बेहद अलग और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।
यह भी पढे : The Paradise Box Office Collection: Nani की फिल्म ने पहले दिन मचाया धमाल, ₹76.90 करोड़ की Worldwide कमाई
रेट्रो अंदाज में नजर आईं आलिया
फिल्म के नए पोस्टर में आलिया भट्ट लाल रंग के आउटफिट में कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं। उनके लुक में रेट्रो ग्लैमर की झलक दिखाई दे रही है। सिर पर लगा खास हेडपीस और स्टेज लाइटिंग पोस्टर को अलग लुक दे रहे हैं। रिपोर्ट्स में उनके इस अंदाज को कैबरे-इंस्पायर्ड लुक बताया गया है।
भंसाली प्रोडक्शंस ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “आग भी, दिलों की जान भी!” साथ ही फिल्म की रिलीज डेट 21 जनवरी 2027 बताई गई है।
एक दिन पहले आया था Ranbir Kapoor का लुक
आलिया से एक दिन पहले फिल्म से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। पोस्टर में रणबीर विंटेज कार चलाते दिखाई दिए। उनके लुक में शॉर्ट हेयर, चश्मा और रेट्रो स्टाइल नजर आया, जबकि उनके हाथ पर चोट का निशान भी दिखाई दिया।
अब रणबीर और आलिया के अलग-अलग लुक सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।
Vicky Kaushal भी फिल्म का हिस्सा
Love & War में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ विक्की कौशल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह पहली बार है जब तीनों कलाकार संजय लीला भंसाली के निर्देशन में एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन और निर्माण संजय लीला भंसाली कर रहे हैं।
आलिया और भंसाली इससे पहले Gangubai Kathiawadi में साथ काम कर चुके हैं। वहीं रणबीर कपूर और भंसाली की जोड़ी इससे पहले Saawariya में नजर आई थी।
21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी फिल्म
Love & War की कहानी और किरदारों को लेकर मेकर्स ने अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं रखी है। फिल्म को लेकर रिपोर्ट्स में इसे युद्ध की पृष्ठभूमि वाली रोमांटिक ड्रामा बताया गया है। फिल्म 21 जनवरी 2027 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।











