सोशल संवाद/डेस्क: संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ रिलीज से पहले ही बड़े बिजनेस को लेकर सुर्खियों में आ गई है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स कथित तौर पर 300 करोड़ रुपये में बिक गए हैं। यह डील पेन मरुधर के साथ हुई है।
यह भी पढे : Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना ने छोटे बजट की फिल्मों का किया समर्थन, बोले : ऐसी फिल्में और बननी चाहिए
पेन मरुधर ने हासिल किए थिएट्रिकल राइट्स
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘लव एंड वॉर’ के थिएट्रिकल राइट्स को लेकर कई बड़े नामों के बीच बातचीत चल रही थी। धर्मा प्रोडक्शंस, जियो स्टूडियोज, अनिल थडानी और पेन मरुधर जैसे नाम इस रेस में शामिल बताए गए। आखिरकार पेन मरुधर ने करीब 300 करोड़ रुपये की ग्लोबल डील में थिएट्रिकल राइट्स हासिल किए।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से दावा किया गया है कि फिल्म के लिए पर्दे के पीछे काफी बोली लगी और संजय लीला भंसाली को पेन मरुधर से यह डील मिली। हालांकि, यह आंकड़ा मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों पर आधारित है।
रणबीर-आलिया-विक्की की तिकड़ी पर दांव
फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। रणबीर और आलिया इससे पहले ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ काम कर चुके हैं, जबकि रणबीर और विक्की ‘संजू’ में नजर आ चुके हैं। फिल्म का निर्देशन और निर्माण संजय लीला भंसाली ने किया है।
21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी फिल्म
‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट 21 जनवरी 2027 तय की गई है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब इसका पोस्ट-प्रोडक्शन जारी है।











