Dr Abhishek Child Care

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, पूरे झारखंड में हो रही है झमाझम बारिश

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
बारिश
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /जमशेदपुर : दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे झारखंड में 29 जून को छा चुका है। झारखंड के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। रांची, रामगढ़, पलामू, पश्चिम सिंहभूम, पाकुड़, गिरिडीह, कोडरमा, सरायकेला खरसावां समित अन्य जिलों में बारिश हो रही है, आने वाले दिनों में ये और मजबूत होगा। बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। एक मानसून टर्फ उत्‍तर-पूर्वी राजस्‍थान में बना हुआ है। यह मध्‍य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड से होकर गुजर रहा है। इसका असर झारखंड में आने वाले 3-4 दिनों तक देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने दी

तापमान में होगी गिरावट


मौसम केंद्र के अनुसार अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 2 दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

3 जुलाई तक सभी जगह बारिश

केंद्र के अनुसार 30 जून को राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। केंद्र के अनुसार 30 जून को राज्‍य के पश्चिमी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका प्रभाव गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, लोहरदगा जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है।


राज्‍य के उत्तर-पश्चिमी एवं निकटवर्ती उत्‍तरी भागों में 30 जून को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की उम्‍मीद है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा जिलों में पड़ने की उम्‍मीद है।
राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी भागों में 3 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की उम्‍मीद है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद जिलों में देखने को मिलेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version