Madhuri Dixit TV Comeback: 24 साल बाद टीवी पर वापसी करेंगी माधुरी दीक्षित, ‘कोण होणार करोडपती’ को करेंगी होस्ट

By Riya Kumari

Published :

Follow
Madhuri Dixit TV Comeback: 24 साल बाद टीवी पर वापसी करेंगी माधुरी दीक्षित, ‘कोण होणार करोडपती’ को करेंगी होस्ट

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / मुंबई: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। एक्ट्रेस मराठी क्विज शो ‘कोण होणार करोडपती’ को होस्ट करती नजर आएंगी। यह वापसी खास इसलिए है क्योंकि माधुरी करीब 24 साल बाद बतौर टीवी होस्ट नजर आने वाली हैं।

यह भी पढे : Toxic Trailer: यश संग कियारा के इंटीमेट सीन्स पर हुई ट्रोलिंग, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पत्नी के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

‘कोण होणार करोडपती’ की होस्ट बनीं माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित को सोनी मराठी के लोकप्रिय क्विज शो ‘कोण होणार करोडपती’ के नए सीजन के लिए होस्ट के तौर पर चुना गया है। यह शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मराठी वर्जन के तौर पर जाना जाता है। इस बार शो की कमान माधुरी दीक्षित संभालेंगी।

शो के नए प्रोमो में माधुरी दीक्षित का अलग अंदाज देखने को मिला है। शो की टैगलाइन ‘आता खेळ बदलणार’ यानी ‘अब खेल बदलेगा’ रखी गई है। माधुरी के जुड़ने से शो को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

24 साल बाद होस्ट के रूप में वापसी

माधुरी दीक्षित इससे पहले साल 2002 में ‘कहीं ना कहीं कोई है’ को होस्ट कर चुकी हैं। अब 24 साल बाद वह एक बार फिर बतौर टीवी होस्ट नजर आएंगी। हालांकि इस दौरान वह कई डांस और रियलिटी शोज में जज की भूमिका निभा चुकी हैं।

‘कोण होणार करोडपती’ के पिछले सीजन में सचिन खेडेकर, स्वप्निल जोशी और नागराज मंजुले जैसे कलाकार बतौर होस्ट नजर आ चुके हैं। अब माधुरी दीक्षित के आने से शो के नए सीजन को लेकर काफी चर्चा है।

पहली बार KBC फ्रेंचाइजी से जुड़ेंगी माधुरी

माधुरी दीक्षित पहली बार ‘कौन बनेगा करोड़पति’ फ्रेंचाइजी से बतौर होस्ट जुड़ रही हैं। इससे पहले हिंदी ‘KBC’ को अमिताभ बच्चन ने अपनी खास पहचान दी है। वहीं अब मराठी वर्जन में माधुरी दीक्षित की एंट्री शो के लिए एक बड़ा बदलाव मानी जा रही है।

फैंस में बढ़ी शो को लेकर एक्साइटमेंट

माधुरी दीक्षित की लोकप्रियता को देखते हुए ‘कोण होणार करोडपती’ के नए सीजन को लेकर दर्शकों में उत्सुकता है। अभिनेत्री के अनुभव, सहज अंदाज और लोकप्रियता का फायदा शो को मिलने की उम्मीद है। शो सोनी मराठी और SonyLIV पर प्रसारित किया जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version