---Advertisement---

बोलानी महिला समिति द्वारा मधुबनी पेंटिंग क्लास की शुरुआत, महिलाओं के लिए दो महीने निशुल्क

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट– संजय सिन्हा): बड़बिल तहसील क्षेत्र के बोलानी टाउनशिप स्थित जेएनआरसी के महिला समिति भवन में मधुबनी पेंटिंग सिखाने के लिए क्लास की शुरुआत की गई है। इस क्लास में महिलाओं को दो महीने तक निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ये भी पढे : कालाबाजारी से बढ़ी रसोई गैस की किल्लत, कई शहरों में होटल बंद और उद्योगों पर संकट

बोलानी महिला समिति की अध्यक्षा उषा मल्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को उपहार के रूप में दो महीने का मधुबनी पेंटिंग प्रशिक्षण बिल्कुल मुफ्त रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस पारंपरिक कला को सीख सकें।

उन्होंने यह भी बताया कि बोलानी महिला समिति द्वारा पहले से ही कराटे, डांस समेत कई गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिला दिवस के बाद अब मधुबनी पेंटिंग क्लास भी शुरू की गई है, जिससे महिलाओं को नई कला सीखने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version