---Advertisement---

Maha kumbh की वायरल गर्ल Monalisa ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

By Riya Kumari

Published :

Follow
Mahakumbh की वायरल गर्ल Monalisa ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Maha Kumbh के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका एक शादी का वीडियो है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड Farman Khan से शादी कर ली है। वायरल वीडियो में फर्मान खान मोनालिसा की मांग में सिंदूर भरते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर इस शादी को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है।

यह भी पढे : Kritika Kamra ने बॉयफ्रेंड Gaurav Kapur से की शादी, मां की लाल साड़ी पहनकर बनीं दुल्हन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किए जा रहे वीडियो में मोनालिसा दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं, जबकि फर्मान खान पारंपरिक कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों के बीच शादी की रस्में निभाते हुए भी देखा जा सकता है।

महाकुंभ से मिली थी पहचान

मोनालिसा को पहचान उस समय मिली थी जब Maha Kumbh के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद से ही लोग उन्हें “महाकुंभ वायरल गर्ल” के नाम से जानने लगे।

सोशल मीडिया पर मिल रही अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

मोनालिसा और फर्मान खान की शादी के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इस जोड़ी को बधाई दे रहे हैं, तो कुछ यूजर्स इस खबर को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं।

फिलहाल मोनालिसा और फर्मान खान की शादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि इस पूरे मामले को लेकर दोनों की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version