महात्मा ज्योतिराव फुले ने अंग्रेजी हुकूमत में चलाया बड़ा आंदोलन जयंती पर बंटे पाठ्य सामग्री

By admin

Updated On:

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : महात्मा ज्योतिराव फुले का 198 वीं जयंती पर आजसू पार्टी पिछड़ा वर्ग महासभा प्रकोष्ठ  के पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा के नेतृत्व में बिरसानगर स्थित आनंद मार्ग अनाथ आश्रम में अनाथ बच्चों के बीच कॉपी, किताब, रबड़, पेंसिल  और फल देकर बच्चों को महान समाज सुधारक ज्योतिराव फुले जी के मार्गदर्शन पर चलने का महत्व को बताया।

Sunrise Enclave

इन्होंने समाज के अन्दर कुरीतियों को सुधारने के लिए बहुत बड़ी आंदोलन अंग्रेजी  हुकूमत में चलाया। इनकी पत्नी सावित्री बाई फुले शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति को लाकर सभी वर्गों को पढ़ने का खास कर महिलाओं को अधिकार दिलाया। आज सभी‌ वर्ग इनके जयंती को मानते हैं।

इन्होंने सितंबर 1873 में सत्यशोधक समाज‌‌ नामक  संस्था का गठन‌ किया। जिस संगठन से समाज सुधारने का काम किया। उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले जो महिलाओं को शिक्षा जगत में बढ़ाने का एक नई ऊर्जा दी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित हुए आजसू पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय मालाकार, प्रकाश विश्वकर्मा, मंजू मालाकार, सोशल मीडिया प्रभारी शैलेंद्र सिन्हा, मनोज चौरसिया, लखीकांत महतो, महेंद्र कुमार यादव, शंभू शरण, उत्तम विश्वकर्मा, रविंद्र भगत, चिंटू कुमार, इत्यादि मुख्य रूप से शामिल हुए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट