मंईयां सम्मान योजना: रांची की 3.89 लाख महिलाओं के खाते में ₹2500, 97 करोड़ DBT से ट्रांसफर

Mainiyan Samman Yojana रांची

सोशल संवाद/डेस्क: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की लाखों महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। मार्च महीने की सम्मान राशि अब लाभुकों के बैंक खातों में पहुंच चुकी है। जिले की कुल 3 लाख 89 हजार 296 महिलाओं को ₹2500 प्रति लाभुक के हिसाब से भुगतान किया गया है। इस तरह कुल ₹97 करोड़ 32 लाख 40 हजार रुपये सीधे DBT के माध्यम से ट्रांसफर किए गए हैं। यह पूरी प्रक्रिया आधार आधारित प्रणाली के जरिए की गई, जिससे पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित हुई है।

यह भी पढ़ें: ट्रांसजेंडर बिल 2026 के विरोध में सड़कों पर उतरा समुदाय, जमशेदपुर में रैली, सौंपा ज्ञापन

इस योजना का लाभ रांची जिले के सभी प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में पहुंचा है। कांके में 31 हजार से अधिक, मांडर में 23 हजार, सिल्ली में 21 हजार, बेड़ो में 20 हजार से ज्यादा महिलाओं को राशि मिली है। वहीं चान्हो, रातू, ओरमांझी, नगड़ी, नामकुम और शहरी क्षेत्र में भी हजारों लाभुकों को इस योजना का फायदा मिला है।

सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक सहारा मिला है और यह योजना उनके लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। इससे न सिर्फ उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी, बल्कि आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।