Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Asansol रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, गोंडा–आसनसोल एक्सप्रेस ट्रक से टकराई

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Major accident averted on Asansol railway line
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: पूर्व रेलवे के हावड़ा–दिल्ली रेल मार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। Asansol रेलखंड में कुमड़ाबाद रोहिणी और शंकरपुर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित रेल गुमटी संख्या 27 पर 13510 डाउन गोंडा–आसनसोल एक्सप्रेस रेलवे फाटक पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई।

यह भी पढ़ें: पांच बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नावाडीह गुमटी पर जाम की स्थिति के कारण रेलवे फाटक समय पर बंद नहीं हो सका, जिससे ट्रक ट्रैक पर आकर फंस गया। इसी दौरान जसीडीह स्टेशन से खुलकर मधुपुर की ओर जा रही ट्रेन फाटक के पास पहुंच गई। ट्रेन चालक ने खतरा भांपते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन तब तक टक्कर हो चुकी थी।

टक्कर इतनी तेज थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी तरह की जानमाल की क्षति नहीं हुई। दुर्घटना के बाद ट्रक मौके पर ही फंसा रह गया है, जबकि ट्रेन के इंजन को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

हादसे के कारण डाउन लाइन पर रेल यातायात बाधित हो गया, जिससे कई ट्रेनें अलग-अलग स्थानों पर खड़ी कर दी गईं। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। फिलहाल अप लाइन से ट्रेनों का परिचालन बहाल कर दिया गया है और घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator