आदित्यपुर में विशाल गोराई पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

By Riya Kumari

Published :

Follow
आदित्यपुर में विशाल गोराई पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में होटल संचालक विशाल गोराई पर हुई जानलेवा फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह भी पढे : दुमका: पति पर साथ नहीं रखने और पत्नी के नाम पर 80 हजार रुपये लोन लेने का आरोप, महिला थाना पहुंची पत्नी

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एक देशी कट्टा और एक गोली भी बरामद की है।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गम्हरिया स्टेशन रोड स्थित साईं नगर निवासी विक्की कुमार पांडे (34) और चौका थाना क्षेत्र के खूंटी निवासी बजरंगी कुमार महतो (20) के रूप में हुई है। दोनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह मामला आदित्यपुर थाना कांड संख्या 211/26, दिनांक 29 जुलाई 2026 से जुड़ा है। पुलिस ने मामले में BNS की धारा 109, 61(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

होटल बंद कर घर लौट रहे थे विशाल गोराई

पुलिस के मुताबिक, 28 जुलाई की रात विशाल गोराई अपना होटल बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान भीतरी पुलिया के पास कथित तौर पर विक्की पांडे ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें जान से मारने की नीयत से गोली मारी।

फायरिंग में एक गोली विशाल गोराई की कमर के पास लगी थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी।

पूछताछ में मिले अन्य आरोपियों के सुराग

जांच के दौरान पुलिस ने विक्की पांडे और बजरंगी महतो को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने घटना में शामिल अन्य अपराधियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस अब इन नामों का सत्यापन कर रही है और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद माना जा रहा है कि विशाल गोराई फायरिंग केस में आने वाले दिनों में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version