Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

सरायकेला में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो पत्थर खनन पट्टों की हुई जांच

By Riya Kumari

Published :

Follow
सरायकेला में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो पत्थर खनन पट्टों की हुई जांच
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला : सरायकेला जिले में अवैध खनन और खनन पट्टों में अनियमितताओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर बुधवार को जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में सरायकेला अंचल के उगमा और राइडीह क्षेत्र में संचालित दो पत्थर खनन पट्टों का औचक निरीक्षण किया गया।

यह भी पढे : जिला नियोजनालय में लगा रोजगार मेला, 336 युवाओं को नौकरी के लिए किया गया शॉर्टलिस्ट

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

जांच के दौरान अधिकारियों ने खनन पट्टों में सीमांकन, खनिज भंडारण, खनिज परिवहन, खनिज प्रेषण और पर्यावरणीय स्वीकृति सहित विभिन्न वैधानिक प्रावधानों की गहन जांच की। निरीक्षण में कई प्रकार की अनियमितताएं सामने आने के बाद संबंधित पट्टाधारियों के खिलाफ विभागीय नियमों के तहत नोटिस और मांगपत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में अवैध खनन, अवैध खनिज भंडारण और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जाए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

जिला प्रशासन ने दोहराया है कि सरायकेला में अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator