---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

खरसावां में अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बालू लदा वाहन जब्त

By Riya Kumari

Published :

Follow
खरसावां में अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बालू लदा वाहन जब्त

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी कड़ी में खरसावां थाना क्षेत्र में जिला प्रशासन और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बालू परिवहन में संलिप्त एक वाहन को जब्त किया है।

यह भी पढे : सोना देवी विश्वविद्यालय के 27 छात्रों को गुजरात की याजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में मिला पेड इंटर्नशिप अवसर

प्राप्त जानकारी के अनुसार उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन विभाग एवं खरसावां थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात खरसावां चौक पर औचक वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बालू लदे वाहन संख्या JH01CD2078 को रोककर जांच की गई।

जांच के दौरान वाहन चालक से खनिज परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज और चालान की मांग की गई, लेकिन चालक आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। दस्तावेज नहीं मिलने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया।

जब्त वाहन को सुरक्षा के मद्देनजर खरसावां थाना परिसर में रखा गया है। वहीं जिला खनन विभाग द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध खनन, भंडारण और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version