---Advertisement---

प्रमुख अखाड़ा समितियो ने किया उपायुक्त से मुलाकात कहा जमशेदपुर होगा भव्य रामनवमी महोत्सव

By Riya Kumari

Published :

Follow
प्रमुख अखाड़ा समितियो ने किया उपायुक्त से मुलाकात कहा जमशेदपुर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व मे जमशेदपुर के प्रमुख अखाड़ा समिति के पदाधिकारी जमशेदपुर के उपायुक्त महोदय से मुलाकात कर जमशेदपुर मे होने वाले रामनवमी उत्सव 2026 के निमित सभी विषयो पर विस्तार से चर्चा किया, केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि जमशेदपुर मे लगभग 190 स्थानो से रामनवमी महोत्सव का आयोजन होना हो रहा है ।

यह भी पढे : चांडिल के नारायण आईटीआई में शहीद दिवस मनाया गया, भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी श्रद्धांजलि

16 स्थान से वसंती दुर्गा पूजा एवं दोमुहानी घाट सोनारी और स्वर्ण रेखा घाट साकची मे चैत्री छठ महापर्व होगा,  शहर के 12 विसर्जन घाट पर 28 मार्च को रामनवमी अखाड़ा का विसर्जन होगा। समिति के संरक्षक एवं वाल मंदिर अखाड़ा के प्रमुख सुमन अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन और अखाड़ा समितियो मे पहले से बेहतर समन्वय स्थापित अरूण सिंह के नेतृत्व मे हुआ है

सभी अखाडे सरकार के नियमो का पालन करेगे,कार्यकारी अध्यक्ष नितिन त्रिवेदी ने कहा की श्रमिक एकता बजरंग अखाड़ा पाडी का पूजन स्थल को अतिक्रमण मुक्त करायें ताकी वहां से रामनवमी पूजन हो सके समिति ने उपायुक्त से मांग किया कि पहले से बेहतर विसर्जन घाट बनाया जाए एवं छठ महापर्व के दिन नदी घाट की बेहतर साफ-सफाई के साथ उस दिन नदी का जल स्तर बढ़ाने के लिए डेम से पानी छोडा जाए, सडक मार्ग के ऊपर शहर मे तारों का जाल बिछ गया है

जिससे रामनवमी के बडे बडे झंडे को लेकर जाने से बहुत परेशानी होती है इसका निवारण किया जाये , सडक के मुख्य मार्ग कार पार्किंग और निर्माण के सामान के कारण बाधित न हो ताकि रामनवमी समिति आराम से विसर्जन कर सके, आज के इस बैठक मे मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष नितिन त्रिवेदी, महासचिव प्रवीण सेठी, सचिव विजय तिवारी, कोषाध्यक्ष दिलजय बोस, विहिप अध्यक्ष अजय गुप्ता, बंटी सिंह जम्बो अखाड़ा,अजीत सिंह तरूण संध अखाडा

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---