---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

पश्चिमी सिंहभूम में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, तीन वाहन जब्त

By Riya Kumari

Published :

Follow
पश्चिमी सिंहभूम में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, तीन वाहन जब्त

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में जिला खनन कार्यालय, चाईबासा के खान निरीक्षक देवानंद शर्मा द्वारा गुरुवार तड़के बड़ी कार्रवाई की गई।

यह भी पढे : खरसावां में पेसा नियमावली-2025 पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, ग्राम सभा तक अधिकार पहुंचाने का लिया संकल्प

जानकारी के अनुसार दिनांक 28 मई 2026 को सुबह करीब 3 बजे सोनुआ थाना क्षेत्र के वैधमारा रेलवे फाटक के पास औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बिना वैध कागजात के बालू परिवहन करते हुए तीन वाहनों को पकड़ा गया।

खनन विभाग की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को जब्त कर सोनुआ थाना के सुपुर्द कर दिया। जब्त किए गए वाहनों में एक स्वराज ट्रैक्टर, एक अशोक लेलैंड वाहन और एक महिंद्रा वाहन शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार तीनों वाहनों पर करीब 120 सीएफटी बालू लदा हुआ था।

जिला खनन विभाग ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version