Dr Abhishek Child Care

पश्चिमी सिंहभूम में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 2000 किलो महुआ नष्ट, एक गिरफ्तार

By Riya Kumari

Published :

Follow
पश्चिमी सिंहभूम में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 2000 किलो महुआ नष्ट, एक गिरफ्तार
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंझारी प्रखंड के पूरनिया गांव में छापेमारी की। इस दौरान अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए।

यह भी पढे : रायबरेली में बना पहला वंदे भारत ट्रेनसेट रवाना, जल्द शुरू होगी हाई-स्पीड ट्रायल : जानें खास फीचर्स

छापेमारी में अधिकारियों ने करीब 2000 किलो जावा महुआ और 90 लीटर चुलाई शराब बरामद की, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा 6.50 लीटर बियर भी जब्त की गई।

कार्रवाई के दौरान चंद्र मोहन सवैया (उलीडीह, मंझारी) को मौके से गिरफ्तार किया गया। वहीं, उत्पाद विभाग ने कुल 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर स्थानीय थाना को सौंप दिया है।

अधिकारियों के अनुसार, जिले में अवैध नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version