सोशल संवाद/डेस्क : श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने कई अतिरिक्त अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों से झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान होगी।

यह भी पढे : पेट्रोल एक्सपोर्ट पर बड़ी राहत, 15 अगस्त से निर्यात लेवी हुई जीरो
03569 बासुकीनाथ–गोरखपुर विशेष ट्रेन 17 और 24 अगस्त को बासुकीनाथ से दोपहर 3:05 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। पूर्व रेलवे क्षेत्र में इसका ठहराव देवघर स्टेशन पर होगा। वापसी में 03570 गोरखपुर–मधुपुर विशेष ट्रेन 18 और 25 अगस्त को सुबह 6:30 बजे गोरखपुर से चलेगी और शाम 7:30 बजे मधुपुर पहुंचेगी। इसका ठहराव जसीडीह में होगा। वहीं 03571 आसनसोल–गोरखपुर विशेष ट्रेन 18 और 25 अगस्त को सुबह 11:30 बजे आसनसोल से रवाना होकर अगले दिन देर रात 1:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।









