Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

समय का करें सही उपयोग, महिलायें इस समर वेकेशन में निखार सकती है अपना टैलेंट

By Annu kumari

Published :

Follow
Lack of sleep can become the root cause of these diseases
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क: कुछ ही दिनों में गर्मी की छुट्टियां शुरू होगी और दिन मांओं और हाउस फाइफ के लिए अपने लिए वक्‍त निकालना आसान नहीं होता। लेकिन ये वो समय होता है जब आप अपने हुनर को और निखार सकती है। समय का सही उपयोग कीजिए और कुछ नया सीखिए। यहां हम बता रहे हैं कि आप इस समर वेकेशन में बच्‍चों के साथ-साथ खुद भी क्‍या नया सीख सकती हैं। समर वेकेशन एक ऐसा मौका है, जब आप भी बच्‍चों के साथ अपनी हॉबीज को एक्‍सप्‍लोर कर सकते हैं।

स्‍विमिंग, अक्‍सर महिलाएं बचपन से ही व्‍यस्‍तताओं की वजह से तैरना नहीं सीख पाती हैं। ऐसे में अपना समय आने का इंतजार करने से बेहतर है कि आप इस समर वेकेशन में स्‍विमिंग क्‍लास जॉइन करें और इस पेंडिंग पड़े काम को पूरा कर लें।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

डांस, अगर आप पार्टी आदि में जाने में डांस नहीं कर पातीं और आपको इस वजह से शादी या किसी स्‍पेशल ओकेशन में कंफर्टेबल नहीं लगता तो आप समर वेकेशन में डांस क्‍लास ज्‍वाइन करें। आप इसके लिए बॉलीवुड डांस, कॉन्‍टेम्‍पररी डांस आदि के शॉर्ट कोर्स को ज्‍वाइन करें।

योग, अगर आप अब तक केवल योगा क्‍लास करने की सोच ही रही हैं तो अब समय आ गया है कि आप झट से योगा क्‍लास ज्‍वाइन करें। ये वो वक्‍त है जब आप अपने लिए सुबह या शाम का वक्‍त निकाल सकते हैं।

गार्डेनिंग, अगर आपको गार्डेनिंग का शौक है तो आप आसपास चल रहे गार्डेनिंग क्‍लास को ज्‍वाइन करें। आप ऑनलाइन क्‍लास की मदद से भी यह काम पूरा कर सकती हैं। आप चाहें तो बोनसाई, किचन प्‍लांटिंग, टैरिस प्‍लांटिंग आदि में एक्‍सपर्ट भी बन सकती हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator