Advertisement 2

पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया : 10,357 लोगों की जांच में मिले 89 नये मरीज

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : पूर्वी सिंहभूम जिले में मॉनसून के सक्रिय होते ही मलेरिया का प्रकोप बढ़ने लगा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 10,357 लोगों की मलेरिया जांच की गयी. इनमें 89 नये मरीज मिले. हालांकि, राहत की बात यह है कि इस दौरान संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, मलेरिया के नये पॉजिटिव मामलों में से 66 मरीज पीएफ पॉजिटिव, 22 पीवी पॉजिटिव और 1 मरीज मिक्स केस का पाया गया है.

वहीं, पोटका प्रखंड में सबसे गंभीर स्थिति है. 2,382 जांचों में सर्वाधिक 30 मलेरिया पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इसके बाद मुसाबनी में 19 और डुमरिया में 17 नये संक्रमितों की पुष्टि हुई है. वहीं, बहरागोड़ा, जुगसलाई, अर्बन मानगो और अर्बन बिरसानगर में एक भी मामला सामने नहीं आया. मलेरिया नियंत्रण के लिए विभाग ने डुमरिया (2), घाटशिला (1) और पोटका (2) के कुल 5 प्रभावित गांवों में आइआरएस कीटनाशक का छिड़काव किया. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपने घरों के आसपास जलजमाव न होने देने की अपील की है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version