---Advertisement---

मानगो नगर निगम चुनाव: कुमकुम श्रीवास्तव की पदयात्रा में दिखा जनसमर्थन, विकास का लिया संकल्प

By Riya Kumari

Published :

Follow
मानगो नगर निगम चुनाव

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाते हुए पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा बासु विहार से शुरू होकर कुंवर सिंह रोड, काली मंदिर गली, पंडित लाइन, शर्मा लाइन, कालिकानगर बस्ती, खानखा रोड बस्ती, आदर्श नगर, दाईगुट्टू शिव मंदिर लाइन, कारमु चौक, सारर्दुल फैक्टरी रोड, झंडा सिंह स्कूल रोड, दीपासाई बस्ती, सुंदर गार्डन सोसाइटी, बालेश्वर पथ, संजय पथ, पारसनगर और शांतिनगर सहित कई मोहल्लों से होकर गुजरी।

यह भी पढे : मानगो में मेयर प्रत्याशी के पोस्टर फाड़े जाने पर जांच की मांग तेज

पदयात्रा के दौरान कुमकुम श्रीवास्तव ने स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद किया और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने साफ कहा कि बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना, सड़क, पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का संकल्प भी दोहराया।

प्रत्याशी ने मतदाताओं से आगामी चुनाव में छड़ी छाप, क्रम संख्या 2 पर मुहर लगाकर समर्थन देने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे चुनावी माहौल और भी गर्म हो गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---