सोशल संवाद / जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव के तहत आज मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो गई। इस अवसर पर एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी मतदाताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़े : झारखंड में मौसम ड्राइ, 34.5°C पहुंचा सरायकेला का पारा, कल मौसम में बदलाव संभव
संध्या सिंह ने कहा कि मानगो की जागरूक जनता ने भारी संख्या में मतदान कर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत किया है। उन्होंने मतदाताओं के विश्वास और समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता का यह स्नेह और भरोसा उन्हें मानगो के सर्वांगीण विकास के लिए और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में जुटे प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल, चुनाव कर्मियों एवं स्वयंसेवकों की भी सराहना की और कहा कि सभी के सहयोग से मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सका।
अंत में संध्या सिंह ने विश्वास जताया कि मानगो की जनता ने विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प को समर्थन दिया है, और आने वाले समय में मानगो नगर निगम को एक आदर्श नगर निगम बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।










