---Advertisement---

मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने चलाया डोर टू डोर संपर्क अभियान लोगों से मांगा समर्थन.

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने संयुक्त रूप से मानगो पारडीह चौक, कुली रोड, वाटिका ग्रीन सिटी, चूनाशाह कॉलोनी, मानगो क्रास रोड नंबर 1, जाकिर नगर में समर्थकों के साथ डोर टू डोर संपर्क अभियान चलाकर आम लोगों से जनसमर्थन मांगा. उन्होंने कहा कि अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो मानगो के विकास की नयी गति प्रदान करेंगे. उन्होंने बताया कि बन्ना गुप्ता ने मानगो के विकास के लिए काफी काम किये है. विकास के काम के बदौलत और आने वाले भविष्य में जो योजनाएं विकास की आयेंगी, उसको लेकर वे चुनाव मैदान में है.

ये भी पढे : डीजीएमएस निदेशक ने टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन में नए श्रम कानूनों पर दी जानकारी

उन्होंने कहा कि विकास किया है, विकास करेंगे और मानगो को झारखंड का सबसे बेस्ट नगर निगम बनाकर दम लेंगे. उन्होंने वादा किया कि सड़क, नाली, जलापूर्ति, सफाई और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ शिक्षा और सामाजिक कल्याण पर भी विशेष ध्यान देकर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के किए गए कार्यों को आगे बढ़ाएंगे.आम लोगों ने भी उनके समर्थन में आवाज बुलंद की. सुधा गुप्ता ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और मानगो के विकास के लिए मुझे भारी मतों से विजय बनाएं. उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग और विश्वास ही उन्हें मानगो की सेवा करने की प्रेरणा देगा.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---