---Advertisement---

मानगो नगर निगम मेयर सुधा गुप्ता ने विभिन्न रामनवमी समितियों का किया दौरा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

By Riya Kumari

Published :

Follow
मानगो नगर निगम मेयर सुधा गुप्ता ने विभिन्न रामनवमी समितियों का किया दौरा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल सांवड / डेस्क : मानगो नगर निगम की माननीय मेयर सुधा गुप्ता ने रामनवमी के अवसर पर शहर के विभिन्न अखाड़ा समितियों एवं पूजा स्थलों का दौरा कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजकों एवं स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी ली।

यह भी पढे : सरकार बोली- देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं: कीमतों में भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई

दौरे के क्रम में मेयर ने साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया। कई स्थानों पर जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट एवं सफाई से जुड़ी समस्याएं सामने आईं, जिस पर मेयर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मेयर सुधा गुप्ता ने स्पष्ट रूप से कहा कि रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन हेतु नगर निगम पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि पर्व के दौरान सफाई व्यवस्था लगातार बनी रहे, पर्याप्त पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएं एवं सभी प्रमुख मार्गों पर रोशनी की उचित व्यवस्था की जाए।

स्थानीय समितियों एवं नागरिकों ने मेयर के इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया, आज जवाहर नगर रोड नंबर 4 स्थित रामनवमी अखाडा समिति, आशियाना स्थित महाबली बजरंग रामनवमी अखाडा समिति, बबुआ सिंह अखाडा समिति, पवनसूत अखाडा समिति दाइगुटू, रामलक्ष्मण अखाडा समिति नेशनल हाईवे समेत अन्य अखाडा समिति का निरीक्षण किया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---