---Advertisement---

माघ मेला असर: प्रयागराज में नहीं रुकेंगी कई ट्रेनें, राजधानी-सुपरफास्ट का ठहराव बदला

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Many trains will not stop at Prayagraj प्रयागराज

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: प्रयागराज माघ मेला को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए कई अहम रेल सेवाओं में अस्थायी बदलाव किए हैं। इसका असर झारखंड, बिहार और बंगाल से होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों पर पड़ा है। धनबाद, कोडरमा और गया जंक्शन के रास्ते चलने वाली हावड़ा–नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और हावड़ा–बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब मध्य फरवरी तक प्रयागराज स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। इन दोनों ट्रेनों का ठहराव प्रयागराज के स्थान पर सूबेदारगंज स्टेशन पर किया गया है।

यह भी पढ़ें: अपने अहंकार और दुर्गुणों को भगवान के चरणों में समर्पित करना ही वास्तविक पूजा है : अमरप्रीत सिंह काले

हावड़ा–नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में यह बदलाव पहले ही लागू हो चुका है और यह ट्रेन कुल 47 दिनों तक प्रयागराज में ठहराव नहीं करेगी। सूबेदारगंज के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन भारी मांग के चलते अधिकांश तिथियों में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। वहीं हावड़ा–बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी अलग-अलग तिथियों में कुल 13 दिनों तक सूबेदारगंज स्टेशन पर रुकेगी।

इसके अलावा बोकारो, गोमो और कोडरमा होकर चलने वाली रांची–लोकमान्य तिलक साप्ताहिक एक्सप्रेस को भी माघ मेला के दौरान मार्ग परिवर्तन के साथ चलाया जाएगा। यह ट्रेन अब वाराणसी और प्रयागराज की जगह डीडीयू जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी और माणिकपुर होकर संचालित होगी।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार कई अन्य ट्रेनों का भी जनवरी से मध्य फरवरी तक प्रयागराज में ठहराव नहीं होगा। माघ मेले के दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के प्रयागराज पहुंचने की संभावना को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति जरूर जांच लें, क्योंकि इस अवधि में प्रयागराज रूट की ट्रेनों में सीट मिलना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---