---Advertisement---

Jharkhand में आपस में ही भिड़ गए माओवादी, 2 की मौत और 2 घायल

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Maoists clashed with each other in Jharkhand

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/राँची: Jharkhand में सुरक्षाबलों के ताबड़तोड़ ऐक्शन से घबराए माओवादी आपस में ही भिड़ गए। इस झड़प में दो माओवादियों की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, कुछ मुद्दों पर माओवादियों के बीच आपस में ही झड़प हो गई।

यह भी पढ़ें: Jharkhand में शीतलहर-कोहरा, पड़ रही भयंकर ठंड, IMD ने दी एक राहत

झारखंड के चतरा जिले में माओवादी गुट के आंतरिक झड़प में दो सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना रविवार रात कुंडा पुलिस थाना क्षेत्र के गेंद्रा गांव में हुई। प्रतिबंधित टीएसपीसी के दो गुटों के बीच झड़प हो गई।

चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि आपस में कुछ मुद्दों पर हुई झड़प में दो नक्सली मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। एसपी ने बताया कि 30 आपराधिक मामलों में वांछित देवेंद्र गंजू (40) और चुडामन गंजू (35) की हत्या कर दी गई।

जबकि एनआईए मामले में आरोपी श्याम भोक्ता (30) और उसके बहनोई ब्रह्मदेव भोक्ता (25) उर्फ गोपाल को गोली लगी। एसपी ने बताया कि दोनों घायलों को राजेंद्र आयुर्वेद संस्थान में इलाज के लिए भेजा गया है और वे खतरे से बाहर हैं। उन्होंने आगे बताया कि घटना की जांच जारी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---