---Advertisement---

तीनों बोर्ड में बदला मार्किंग सिस्टम, इस बार 15 दिनों पहले जारी होगा रिजल्ट

By Aditi Pandey

Updated On:

Follow
Marking system changed in all three boards बोर्ड

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: पूर्वी सिंहभूम जिले के करीब 70 हजार बोर्ड परीक्षार्थियों के चेहरे पर राहत और उम्मीद दोनों साथ-साथ नजर आयेंगे. इस बार सीबीएसइ, सीआइएससीइ और झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) तीनों ही बोर्ड में तकनीक और तत्परता का एक अनूठा संगम देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: गैस बुकिंग घटकर हुई आधी, अब डिजिटल बुकिंग अनिवार्य

डिजिटलीकरण के करिश्मे के चलते सभी बोर्डों ने रिकॉर्ड समय में परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी पूरी कर ली है. मूल्यांकन से लेकर रिजल्ट प्रोसेसिंग तक हर कदम पर आधुनिक डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसके कारण इस बार परिणाम पिछले वर्षों की तुलना में करीब 15 दिन पहले जारी होने की संभावना है.

सीबीएसई: 12वीं में ऑन-स्क्रीन मार्किंग 10वीं का रिजल्ट 14 से 20 अप्रैल तक

सीबीएसइ ने इस बार मूल्यांकन में बड़ा बदलाव किया है. 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब पूरी तरह ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) यानी डिजिटल मोड में हो रहा है. कक्षा 12वीं की सभी कॉपियों को सेंट्रलाइज रूप से स्कैन कर सुरक्षित पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है, जहां शिक्षक स्क्रीन पर अंक देते हैं. सॉफ्टवेयर स्वचालित रूप से अंक जोड़ता है, जिससे मैनुअल टोटलिंग की गलतियां खत्म हो गयी हैं. इस तेज मूल्यांकन के कारण 10वीं (फेज-1) का रिजल्ट अप्रैल के तीसरे सप्ताह (14-20 अप्रैल) तक व 12वीं का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है.

सीआइएससीइ: स्कैन हो रहीं कॉपियां अप्रैल के अंतिम हफ्ते में आयेंगे नतीजे

सीआइएससीइ ने भी आइसीएसइ (10वीं) और आइएससी (12वीं) की कॉपियों के मूल्यांकन को डिजिटल पूरी कर प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बना दिया है. उत्तरपुस्तिकाओं को स्कैन कर देशभर के प्रशिक्षित परीक्षकों को ऑनलाइन आवंटित किया जा रहा है. मार्किंग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हो रही है, जिसमें स्टेप बाय स्टेप मार्किंग और क्वालिटी चेक का प्रावधान है. चार विषयों का मूल्यांकन अभी बाकी है. जानकारी के अनुसार, आइसीएसइ और आइएससी दोनों का रिजल्ट अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह (संभावित 28-30 अप्रैल) या मई के पहले सप्ताह में एक साथ जारी होने की संभावना है.

जैक बोर्ड : मैट्रिक की कॉपियों की जांच पूरी, इंटर की बाकी, 25 अप्रैल तक रिजल्ट संभव

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने भी रिकॉर्ड समय पर नतीजे देने की तैयारी की है. जिले में मैट्रिक के सभी चार मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाओं की जांच खत्म हो गयी है. वहीं, इंटर के लिये बनाये गये दो केंद्रों में से सोनारी स्थित बीएसएस प्रणव विद्यामंदिर में 2158 कॉपियों (पॉलिटिकल साइंस व सोशियोलॉजी) की जांच बाकी है, जो शुक्रवार तक पूरी हो जायेगी. अन्य जिलों का भी यही हाल है. जैक सूत्रों के अनुसार, 25 अप्रैल तक मैट्रिक और 10 मई तक इंटर का रिजल्ट जारी होने की संभावना है.

इस बार कॉपियों की जांच होते ही है. उन्हें प्रतिदिन जैक भेजा जा रहा था और शिक्षकों को प्रिंटेड मटीरियल उपलब्ध करवाये गये थे, जिससे इस बार विषय, मार्क्स फाइल, विद्यार्थी का नाम, अंक, रोल नंबर, रोल कोड समेत अन्य सभी चीजें शिक्षक को लिखना नहीं पड़ा. इससे समय की काफी बचत हुई है. पहले सभी कॉपी के इकट्ठा होने के बाद भेजा जाता था.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---