सोशल संवाद / जमशेदपुर : मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा द्वारा माहेश्वरी मंडल प्रांगण में भव्य एवं उल्लासपूर्ण होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज के युवक-युवतियों, बुजुर्गों एवं बच्चों की बड़ी और उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली. पूरा परिसर रंग, उमंग और पारिवारिक सौहार्द से सराबोर रहा.
यह भी पढे : Holi पर चढ़ेगा गर्मी का रंग, 36°C तक पहुंचेगा पारा
कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष दिलीप कांवटिया द्वारा उपस्थित जनों को अबीर-गुलाल लगाकर एवं पारंपरिक होली टोपी पहनाकर शुभकामनाएँ देने के साथ हुआ. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला उत्सव है.
इस अवसर पर हाल ही में नगर परिषद् चुनाव में वार्ड पार्षद के रूप में निर्वाचित हुए समाज के प्रतिनिधियों का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया. सम्मानित होने वालों में सुरेश शर्मा ‘लिपु’, सत्यनारायण अग्रवाल ‘मुन्ना’, अनिल मोदी एवं शिल्पा तापड़िया शामिल थे. समाज ने उन्हें जनसेवा के नए दायित्व के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं.
समारोह में धर्मेंद्र केजरीवाल एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. होली गीतों, नृत्य और हास्य-प्रस्तुतियों ने वातावरण को और भी रंगीन बना दिया. उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया.
कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति में समाजसेवी कमल किशोर अग्रवाल, संदीप मुरारका, पवन नरेड़ी, मुकेश शर्मा, नरेश मोदी, बिमल मुरारका, अशोक संघी, संतोष छापोलिया, अजय भालोटिया, संजय कसेरा, अनिल रिंगसिया, स्वरुप गोलेछा, सत्यनारायण नरेड़ी, राजीव अग्रवाल बरवलिया, प्रतीक अग्रवाल, बबलू सारस्वत, राजेश गढ़वाल, कुणाल भालोटिया, प्रकाश भालोटिया, प्रदीप मित्तल, उत्सव मित्तल, मोहित चौधरी, मनोज शर्मा ब्रोकर, संतोष अग्रवाल, राजेश जैसूका, अमीष अग्रवाल, तथा मंटू अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.
समारोह की सफलता में उमेश खीरवाल, प्रदीप अग्रवाल, मनोज गोयल, पीयूष गोयल, अनीस खीरवाल, अनंत मोहनका, प्रकाश बजाज, अशोक गोयल एवं अश्विनी अग्रवाल की सक्रिय भूमिका रही. आयोजन की सुव्यवस्थित भोजन व्यवस्था और सामूहिक सहयोग ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया. अंत में सामूहिक गुलाल-अभिनंदन एवं मिलन समारोह के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ. पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है.









