Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

कोइडा के रुंगटा कमांडो स्टील प्लांट में भीषण विस्फोट, पांच मजदूर गंभीर

By Riya Kumari

Published :

Follow
कोइडा के रुंगटा कमांडो स्टील प्लांट में भीषण विस्फोट, पांच मजदूर गंभीर
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट- संजय सिन्हा) : ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के कोइडा क्षेत्र स्थित रुंगटा कंपनी के कमांडो स्टील प्लांट में बीते शनिवार को एसएसएस-2 भट्टी में भीषण विस्फोट हुआ। इस हादसे में पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दर्जनों अन्य मजदूरों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

यह भी पढे : लॉन बॉल में Jharkhand का जलवा, भारतीय टीम के 8 में से 5 खिलाड़ी राज्य के

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

गंभीर रूप से घायल मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए जिले के बाहर स्थित अस्पतालों में भेजा गया है। वहीं, अन्य घायलों का उपचार कंपनी परिसर स्थित स्वास्थ्य केंद्रों में किए जाने की जानकारी मिली है।

एसएसएस-2 की नींव में हुआ विस्फोट

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे इस्पात पिघलाने वाली कार्यशाला-2 (एसएसएस-2) की नींव के पास अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि प्लांट की खिड़कियों में लगे शीशे और अन्य कांच टूटकर चकनाचूर हो गए।

घटना के बाद प्लांट के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पत्रकारों को भी प्लांट के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

कंपनी प्रबंधन की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं

इस भीषण दुर्घटना के संबंध में कंपनी प्रबंधन की ओर से अब तक किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। हादसे में घायल मजदूरों की सही संख्या को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कंपनी की ओर से घायल और गंभीर रूप से घायल मजदूरों की संख्या को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

प्लांट में हुए इस हादसे के बाद कंपनी के सुरक्षा विभाग और बॉयलर विभाग की कार्यप्रणाली एवं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने और प्लांट में सुरक्षा मानकों की समीक्षा की मांग की है।

हादसे के बाद मजदूरों और उनके परिजनों में चिंता का माहौल है। अब सभी की नजर कंपनी प्रबंधन और प्रशासन की ओर से आने वाली आधिकारिक जानकारी पर है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator