चक्रधरपुर के चुनचुन टाल में भीषण आग, आसपास के घरों में मची दहशत; घर खाली करने लगे लोग

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Massive fire breaks out at Chunchun Tal in Chakradharpur, causing panic in nearby homes

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में टोकलो रोड स्थित चुनचुन टाल में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आसमान में उठती आग की ऊंची लपटों और धुएं को देखकर आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई।

यह भी पढ़े : छठ पूजा 2026: जमशेदपुर के 20 प्रमुख घाटों का पार्किंग प्लान जारी, जानें कहां खड़े होंगे वाहन

Sunrise Enclave

आग के आसपास के मकानों तक फैलने की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोग अपने-अपने घर खाली करने लगे। परिवार के सदस्य जान बचाने के साथ घरों में रखे जरूरी सामान को भी सुरक्षित बाहर निकालने में जुट गए। इस दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि आग की भयावहता को देखते हुए एक दमकल वाहन से उस पर काबू पाना चुनौती बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने आग पर जल्द नियंत्रण पाने के लिए अतिरिक्त दमकल गाड़ियों की जरूरत जताई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पटाखों के कारण आग लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल आग बुझाने और आसपास के घरों को सुरक्षित रखने का प्रयास जारी है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी नहीं हो पाया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट