सोशल संवाद/डेस्क : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने टेक्निशियन के पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके तहत रेलवे में 6557 पद भरे जाएंगे। ये भर्तियां विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड के जरिए टेक्निशियन ग्रेड-। सिग्नल और टेक्निशियन ग्रेड-III पदों पर की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 29 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढे : सीएसआईआर राजस्थान को 14 टेक्निशियन की दरकार
टेक्निशियन ग्रेड-। (सिग्नल),
- कुल पद : 323
योग्यता : भौतिक विज्ञान /इलेक्ट्रॉनिक्स / कंप्यूटर विज्ञान या आईटी में बीएससी हो। या किसी भी शाखा में बीई/बीटेक हो या इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा किया हो।
वेतन: 29,200 से 92,300 रुपये।
आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 33 वर्ष से कम हो।
चयन प्रक्रिया
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर चयन होगा।
- टेक्निशियन (ग्रेड-III), कुल पद : 6234
- योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से 10वीं पास हो। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट हो। या एनसीवीटी / एसवीटी से सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।
- वेतनमान : 19,900-63,200 रुपये। आयु सीमा : न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 से कम हो।
- जरूरी सूचना : आरआरबी और रेलवे जोन के अनुसार रिक्तियों की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखें।
आयु सीमा में छूट
- अधिकतम आयु में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
- आयु सीमा की गणना 01 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा।
आवेदन शुल्क
- एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) के लिए 250 रुपये। प्रथम चरण के सीबीटी में उपस्थित होने पर यह राशि बैंक शुल्क काटकर वापस कर दी जाएगी।
- अन्य सभी वर्गों के लिए 500 रुपये। प्रथम चरण सीबीटी में उपस्थित होने पर 400 रुपये की राशि बैंक शुल्क काटकर वापस कर दी जाएगी।
- शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट
- indianrailways.gov.in










