सोशल संवाद / डेस्क : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने 1172 पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां देशभर के एम्स एवं अन्य केंद्रीय सरकारी संस्थानों / निकायों में की जाएंगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

यह भी पढे : गुरुग्राम यूनिवर्सिटी को 17 असिस्टेंट प्रोफेसर चाहिए
- सामान्य भर्ती परीक्षा :
- पद : 1172
- प्रमुख पद : डाइटिशियन, जूनियर अकाउंट ऑफिसर, जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट / लोअर डिवीजन क्लर्क / अपर डिवीजन क्लर्क / डाटा एंट्री ऑपरेटर, जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर (स्टाफ नर्स ग्रेड-1), जूनियर मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट, फार्मासिस्ट ग्रेड-II,
लाइब्रेरियन ग्रेड-III, जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल), इलेक्ट्रिशियन, आदि।
योग्यता : पद के अनुसार 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, बीएससी, बीफार्मा, बीई/बीटेक, नर्सिंग डिग्री, एमएससी तथा संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। क्लर्क और डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए 12वीं पास एवं टाइपिंग/डेटा एंट्री कौशल आवश्यक है, जबकि प्रशासनिक अधिकारी पदों के लिए स्नातक के साथ कंप्यूटर दक्षता मांगी गई है।
आवेदन शुल्क
- 3000 रुपये, एससी / एसटी वर्ग एवं ईडब्ल्यूएस के लिए 2400 रुपये और दिव्यांगों के लिए शुल्क देय नहीं है।
वेतनमान : लेवल-1 (18,000 से 56,900 रुपये) से लेवल-8 (47,600 से 1,51,100 रुपये)।
आयु सीमा : पदानुसार अधिकतम 21 वर्ष, 25 वर्ष, 27 वर्ष, 30 वर्ष, 35 वर्ष हो। आयु सीमा की गणना 30 जून 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया : कंप्यूटर आधारित
- परीक्षा (सीबीटी), साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
- आवेदन प्रक्रिया
- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की वेबसाइट (www.aiim sexams.ac.in) पर जाएं। होमपेज पर ‘Recruitment’ पर क्लिक करें।










