झारखंड में 1038 सीएचओ पदों पर बंपर भर्ती, 31 अक्टूबर से करें आवेदन

By Riya Kumari

Published :

Follow
झारखंड में 1038 सीएचओ पदों पर बंपर भर्ती, 31 अक्टूबर से करें आवेदन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान, झारखंड ने राज्य के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (सीएचओ) के रिक्त पदों पर नियुक्ति का निर्णय किया है। इसके तहत कुल 1,038 पदों के विरुद्ध नियुक्ति होगी, जिसमें झारखंड की आरक्षण नीति लागू होगी। इन पदों पर नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान, झारखंड या झारखंड सरकार के रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से 31 अक्टूबर से 22 नवंबर तक आनलाइन आवेदन भरे जाएंगे।

यह भी पढ़े : IIT खड़गपुर में बनेगा देश का पहला AI स्कूल:35 करोड़ खर्च

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

यह नियुक्ति अनुबंध पर एक वर्ष के लिए होगी तथा प्रदर्शन संतोषजनक पाए जाने पर अनुबंध का अवधि विस्तार होगा। इन पदों पर नियुक्ति के लिए बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक नर्सिंग के साथ-साथ किसी भी मान्यता प्राप्त नर्सिंग स्कूल से इंटीग्रेटेड करिकुलम के रूप में कम्युनिटी हेल्थ सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।

साथ ही अभ्यर्थी यह सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम वर्ष 2016-2020 में या इसके बाद उत्तीर्ण किया हो। अधिकतम आयु सीमा वही होगी जो झारखंड सरकार की होनेवाली नियुक्ति में लागू है। इसके तहत अनारक्षित के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष, ईडब्ल्यूएस के लिए 35 वर्ष, बीसी-1 तथा बीसी-2 के लिए 37 वर्ष, महिला अनारक्षित के लिए 38 वर्ष तथा एससी व एसटी के लिए 40 वर्ष निर्धारित है। दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में श्रेणीवार छूट भी प्राप्त होगी। 

नियुक्त अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 25 हजार रुपये मानदेय के अलावा प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 15 हजार रुपये तक की राशि का भुगतान किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान, झारखंड का प्रयास चयनित होनेवाले सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को अगले वर्ष के जनवरी माह तक आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तैनाती की है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---