सोशल संवाद/डेस्क : भारतीय वायुसेना ने अग्निपथ योजना के तहत ‘अग्निवीर वायु’ की बंपर भर्तियां करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां बैच 02/2027 के तहत की जाएंगी। अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे। योग्य उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 है।
यह भी पढे : National Commission for Men Bill: क्या भारत में बनेगा पुरुषों के लिए राष्ट्रीय आयोग?
योग्यता (विज्ञान विषय के अनुसार) गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषयों से 12वीं की परीक्षा पास की हो। या तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा हो। या दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स हो। योग्यता (अन्य विषयों के अनुसार)
किसी भी विषय से 12वीं की परीक्षा पास की हो। दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स किया हो। दसवीं/बारहवीं में अंग्रेजी विषय में 50% अंक हों।
वेतन भत्ते और अन्य सुविधाएं
- पहले वर्ष : 30,000 रुपये महीना।
- दूसरे वर्ष : 33,000 रुपये महीना।
- तीसरे वर्ष : 36,500 रुपये महीना।
- चौथे वर्ष : 40,000 रुपये महीना।
वेतन के साथ रिस्क एवं हार्डशिप, राशन, ड्रेस और यात्रा भत्ता मिलेगा। जबकि महंगाई भत्ता अलाउंस और मिलिट्री सर्विस पे नहीं मिलेगा।
बीमा : अग्निवीरों को 48 लाख रुपये का बीमा दिया जाएगा।
आयु सीमा
- अभ्यर्थी का जन्म 01 जुलाई 2005 और 01 जुलाई 2010 के बीच हुआ हो। गणना में दोनों तिथियां शामिल होंगी।
चयन प्रक्रिया
- ऑनलाइन परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर चयन होगा।
आवेदन शुल्क
- सभी वर्गों के लिए 550 रुपये। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
वायु सेना की वेबसाइट
- (iafrecruitment.edcil.co.in) पर लॉगइन करें। अब JOIN AS के नीचे Agniveervayu पर क्लिक करें।
- होमपेज पर Announcement टैब पर क्लिक करें। इससे नई विंडो खुल जाएगी, जिसमें Advertisement For AGNIVEERVAYU INTAKE 02/2027 नोटिफिकेशन के आगे Click Here पर क्लिक करें।










