मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट पहले होगा जारी, इंटर का जून के पहले सप्ताह में

By Annu kumari

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

 सोशल संवाद/डेस्क: झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट अगले सप्ताह जारी होगा। रिजल्ट प्रकाशन की तैयारी अंतिम चरण में है। जैक सोर्स के अनुसार मई के अंतिम हफ्ते में कॉपियों की जांच पूरी हो जाने के बाद रिजल्ट जारी होंगे। राज्य में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम दो चरण में जारी करने का ट्रेंड रहा है। बताया गया है कि 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा के परिणाम मई के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट ने की टिप्पणी, किसी भी अदालत को ‘निचली अदालत’ कहना संविधान के मूल्यों के विरुद्ध

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

मैट्रिक के रिजल्ट के बाद इंटर का रिजल्ट जारी होगा। इंटर साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट जून के प्रथम सप्ताह में जारी होगा। इसके बाद इंटर कला संकाय का रिजल्ट जारी होगा। बताते चलें कि इस साल 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च तक चली थीं।

वहीं 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थीं। मैट्रिक और इंटरमीडिएट कला, विज्ञान और वाणिज्य की परीक्षा में कुल परीक्षा में कुल 7 लाख 83 हजार स्टूडेंट शामिल हुए थे। इसमें मैट्रिक में कुल 4 लाख 33 हजार स्टूडेंट थे। जबकि इंटरमीडिएट कला, विज्ञान और वाणिज्य में कुल में कुल 3 लाख 49 हजार स्टूडेंट ने परीक्षा में शामिल हुए थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---